spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गठबंधन के अगले दिन ही कांग्रेस को झटका !

– इस चुनाव में प्रकाश अंबेडकर ने मिलाया उद्धव ठाकरे से हाथ

मुंबई :- महाराष्ट्र के चंद्रपुर महानगर पालिका चुनाव को लेकर शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे गट) और वंचित बहुजन आघाड़ी (VBA) ने आज (29 दिसंबर) संयुक्त पत्रपरिषद में अपने गठबंधन की औपचारिक घोषणा कर दी. यह ऐलान दोनों दलों के स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया. गठबंधन की घोषणा के साथ ही चंद्रपुर की राजनीति में नई सरगर्मियां देखने को मिल रही हैं.

66 सीटों वाली पालिका, 50-50 फॉर्मूला

नेताओं ने जानकारी देते हुए बताया कि 66 सदस्यों वाली चंद्रपुर महानगर पालिका में दोनों दल 50-50 के फॉर्मूले पर चुनाव लड़ेंगे. सीटों के बंटवारे को लेकर दोनों पक्षों में पूरी सहमति बन चुकी है. उन्होंने कहा कि उम्मीदवारों की सूची को अंतिम रूप दिया जा रहा है और जल्द ही इसे सार्वजनिक किया जाएगा, ताकि चुनावी तैयारी पूरी ताकत के साथ शुरू की जा सके.

भाजपा को हराना मुख्य लक्ष्य

पत्रपरिषद में दोनों दलों के नेताओं ने साफ शब्दों में कहा कि इस गठगंधन का मुख्य उद्देश्य भाजपा को हराना और महानगर पालिका में अपना महापौर बनाना है. उनका कहना था कि यह गठबंधन सिर्फ सत्ता के लिए नहीं है बल्कि सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और शहर के सर्वांगीण विकास के लिए बनाया गया है. दोनों दलों ने भरोसा जताया कि जनता इस युति को सकारात्मक रूप से देखेगी. साथ ही इस गठबंधन को जीत दिलाएगी.

कार्यकर्ताओं से एकजुटता की अपील

शिवसेना (उद्धव बाला साहेब ठाकरे गट) और वंचित बहुजन आघाड़ी के नेताओं ने अपने-अपने कार्यकर्ताओं से मतभेद भुलाकर एकजुट होकर चुनावी मैदान में उतरने की अपील की. उन्होंने कहा कि घर-घर जाकर युति का संदेश पहुंचाना जरूरी है, ताकि आम लोगों को बताया जा सके कि यह गठबंधन चंद्रपुर के हित में काम करेगा.

युति की घोषणा के बाद से ही राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है. माना जा रहा है कि इस बार चंद्रपुर महानगर पालिका चुनाव में मुकाबला काफी कड़ा होगा और चुनावी रण बेहद दिलचस्प होने वाला है. \

Popular Articles