spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

विकसित भारत’ का नारा खोखला, ज़मीन पर कुछ नहीं; बजट से जनता को मिली सिर्फ निराशा – सांसद डॉ. प्रशांत पडोले

हंसराज, प्रतिनिधी भंडारा :- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने आज बजट पेश किया, लेकिन यह बजट आम जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया है। देश को उम्मीद थी कि इस बजट में महंगाई से परेशान मध्यम वर्ग, बेरोज़गार युवाओं, किसानों और छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, लेकिन ऐसा कुछ भी नजर नहीं आया।

सरकार विकसित भारत की बात तो करती है, लेकिन इस बजट में आम आदमी की जिंदगी आसान बनाने वाले कदम दिखाई नहीं दिए। बजट आते ही शेयर बाजार में बड़ी गिरावट हुई — निफ्टी करीब 700 अंक और सेंसेक्स करीब डेढ़ हजार अंक टूट गया। जिससे यह दिखाता है कि बाजार को भी बजट पर भरोसा नहीं है।

महंगाई लगातार बढ़ रही है। रसोई का सामान, गैस सिलेंडर, शिक्षा और इलाज सब महंगे होते जा रहे हैं, लेकिन मध्यम वर्ग को कोई बड़ी टैक्स राहत नहीं दी गई। युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा करने को लेकर भी कोई महत्वाकांक्षी योजना सामने नहीं आई।

किसानों को इस बजट से कर्ज माफी की उम्मीद थी, लेकिन सरकार ने इस पर पूरी तरह चुप्पी साध ली। आज खेती करना पहले से ही मुश्किल और महंगा हो चुका है। खाद, बीज, कीटनाशक, डीज़ल और बिजली की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। इस बजट के बाद खेती की लागत और बढ़ेगी, जिससे किसान और अधिक कर्ज में डूबने को मजबूर होंगे।

किसानों की आमदनी बढ़ाने, फसल का सही दाम दिलाने और उनकी लागत कम करने पर बजट में कोई मजबूत पहल नहीं दिखी। छोटे और मध्यम उद्योगों के लिए भी खास मदद का प्रावधान नहीं है।

परमाणु संयंत्रों के आयात को सस्ता करने का फैसला यह बताता है कि सरकार देश में निर्माण बढ़ाने के बजाय विदेशी दबाव में फैसले ले रही है।

कुल मिलाकर यह बजट आम जनता को राहत देने वाला नहीं है। यह बजट निराशाजनक है और देश के करोड़ों लोगों की उम्मीदों को तोड़ने वाला है। कांग्रेस पार्टी जनता की आवाज़ उठाती रहेगी।

– डॉ. प्रशांत यादवराव पडोले सांसद, भंडारा गोंदिया लोकसभा क्षेत्र

Popular Articles