नागपुर :- तेज रफ्तार वाहन की ऑटो को टक्कर लगने से हुए हादसे में 60 वर्षीय ऑटो चालक की मौत हो गई। हादसा बेलतरोड़ी थाना क्षेत्र में हुआ। शिकायतकर्ता रोशन नंदलाल जायसवाल (36) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है।
मृतक नंदलाल कवडुलाल जायसवाल (60) ऑटो चालक थे।16 सितंबर की रात करीब 10.40 बजे वे ऑटो से जा रहे थे। अमरावती रोड पर कटंगी से करीब 100 मीटर पहले अज्ञात वाहन चालक ने अपना वाहन तेज गति और लापरवाही से चलाते हुए ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में नंदलाल गंभीर रूप से घायल हो गए। उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। शिकायत के आधार पर बेलतरोड़ी पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।





