नागपुर :- ज्वेलर्स के कर्मचारी को झासा देकर नाईके कर्मवारी कुरो झांसा लिए. यह वारदात इतवारी के सर्राफा बाजार में हुई. मो. तौसिफ ओपाई की इतवारी के सर्राफा बाजार में दुकान है. जाफर नगर में ओपाई के घर का निर्माण कार्य चल रहा है. वह 13 नवंबर को काम देखने गए थे. दुकान में जमील शेख नामक कर्मचारी था. सुबह 11.15 बजे एक महिला गहने खरीदने के बहाने दुकान में आई. उसने जमील को गहने दिखाने को कहा. जमील की नजर बचाकर शोकेश से मंगलसूत्र और लॉकेट जिनकी कीमत 2.16 लाख रुपए है, चुरा लिया. ओपाई की दुकान में 10 कर्मचारी है. अधिकांश दुकान में मौजूद थे. महिला के जाने के बाद जमील को चोरी का पता चला.








