मुंबई २८ : कश्मीरा शाह जो बॉलीवुड और टीवी की जानी-मानी अभिनेत्री हैं जिन्होंने दुल्हन हम ले जाएंगे, हेरा फेरी जैसी कई फिल्मों में काम किया है। वे बिग बॉस 1, नच बलिए 3 और खतरों के खिलाड़ी जैसे रियलिटी शो का हिस्सा भी रह चुकी हैं। 2017 में उन्होंने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया जिसके बाद उन्होंने अपने जीवन में कई बदलाव देखे।
अभिनेत्री कश्मीरा शाह ने हाल ही में अपनी वजन घटाने की कहानी साझा की जो कई लोगों के लिए प्रेरणा बनी है। 52 साल की कश्मीरा ने बताया कि पिछले कुछ वर्षों में वजन बढ़ने की वजह से उन्हें कई अवसर खोने पड़े थे। खासकर 2017 में ट्विन्स की मां बनने के बाद उनकी प्राथमिकताएं बदल गईं और खुद का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो गया।
कश्मीरा ने साथ ही ये भी साफ किया कि IVF की कई कोशिशों और हार्मोनल दवाइयों के कारण उनका वजन काफी बढ़ गया था। 2020 के लॉकडाउन के दौरान जब जिम बंद थे और घर से बाहर निकलना कम हुआ, तब उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया। उन्होंने स्वस्थ खानपान अपनाया, छोटे-छोटे हिस्सों में खाना शुरू किया और घर पर वर्कआउट करने लगीं।
कश्मीरा ने बताया कि लॉकडाउन के पहले तीन महीनों में उन्होंने काफी वजन कम कर लिया था, लेकिन असली बदलाव तब आया जब उन्होंने पूरी लगन से अपनी डाइट और एक्सरसाइज जारी रखी। अक्टूबर 2020 तक उन्होंने कुल 11 किलो वजन घटा लिया और फिर धीरे-धीरे और 2 किलो और कम किया। एक्ट्रेस ने वजन के कारण कई त्याग किए। उन्होंने ये भी कहा कि वो अपने मन के कपड़े और अपने पुराने कपड़े नहीं पहन पाती थी ।
अपने करियर में कश्मीरा ने कई भूमिकाएं निभाई हैं और अपनी आत्मविश्वासपूर्ण पर्सनैलिटी के लिए मशहूर हैं। उनके पति, कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक ने भी उनकी वजन घटाने की यात्रा में पूरा सहयोग दिया। अब कश्मीरा शाह फिट होकर पुराने कपड़े पहनने में सक्षम हैं, जिससे उन्हें बेहद खुशी महसूस होती है। उनका यह सफर न केवल फिजिकल ट्रांसफॉर्मेशन है, बल्कि मानसिक ताकत और समर्पण की मिसाल भी है।
@credit/source: money control



