Friday, March 13, 2026
spot_imgspot_img
spot_img

गंदगी में बह रहा हजारों लीटर पानी

– एक ओर सावनेर पानी को तरस रहा दूसरी ओर ऐसी बर्बादी

सावनेर :- एक ओर सावनेर शहर के नागरिक दो-दो दिन के अंतराल से होने वाली जलापूर्ति के कारण पानी के लिए परेशान हैं, वहीं दूसरी ओर काटोल रोड स्थित कोलार नदी पुलिया के पास नल लाइन से हजारों लीटर पानी गंदगी में बहता हुआ दिखाई दे रहा है. इस विडंबनापूर्ण स्थिति ने नगर परिषद प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं. स्थानीय नागरिकों के अनुसार शहर के कई क्षेत्रों में जलापूर्ति दो दिन बाद की जा रही है, जिससे लोगों को पानी के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. कई परिवारों को पीने के पानी के लिए टंकियों और बर्तनों में पानी जमा कर रखना पड़ता है वहीं दूसरी ओर काटोल रोड स्थित कोलार नदी पुलिया के पास मुख्य नल लाइन से पानी लगातार बह रहा है और गंदगी में व्यर्थ जा रहा है. शायद इस पाइप लाइन से प्रशासन नदी को पानी से भरना चाह रहा हो अब तक नदी से पानी फ़ल्टिर होकर नलों मे पहुंचता था अब फ़ल्टिर पानी को नदी में छोड़ा जा रहा हैं हैं। जो जनता में चर्चा का विषय हैं

नप का ध्यान नहीं

लंबे समय से पाइपलाइन से बड़ी मात्रा में पानी बह रहा है, लेकिन संबंधित विभाग और नगर परिषद प्रशासन का इस ओर ध्यान नहीं जा रहा है हजारों लीटर पानी रोजाना नाली और गंदगी में बहकर नष्ट हो रहा है, जिससे नागरिकों में नाराजगी बढ़ रही है. स्थानीय लोगों का कहना है कि जब शहर में पानी की किल्लत है और जलापूर्ति सीमित समय के लिए की जा रही है, तब इस तरह पानी का बहना प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है. नागरिकों ने मांग की है कि संबंधित विभाग जल्द से जल्द पाइपलाइन की मरम्मत कर इस पानी की बर्बादी को रोके. नागरिकों का यह भी कहना है कि यदि समय रहते इस समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आने वाले दिनों में पानी की समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है. शहरवासियों ने नगर परिषद प्रशासन से इस ओर तत्काल ध्यान देकर पानी की बर्बादी रोकने और जलापूर्ति व्यवस्था को सुचारू करने की मांग की हैं.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.
WP Twitter Auto Publish Powered By : XYZScripts.com