spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

टिप्पर की टक्कर से युवती की मौत

– युवक गंभीर रूप से जख्मी

नागपुर :- समृद्धि महामार्ग पर एक तेज रफ्तार टिप्पर की टक्कर में 23 वर्षीय युवती की मौत हो गई। उसके साथ बाइक पर सवार उसका मित्र गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा हिंगना थाना क्षेत्र में हुआ। मृतका रेलवे क्वार्टर के पास, बूटीबोरी निवासी वंशिका राजकुमार गुरडकर (23) बताई गई। जख्मी युवक का उपचार जारी है।

जानकारी के अनुसार वंशिका अपने मित्र के साथ मोटरसाइकिल से समृद्धि महामार्ग पर सालईदाभा गांव के पास पुल के नीचे से गुजर रही थी। इसी दौरान पीछे से तेज गति से आए एक टिप्पर के चालक ने लापरवाही से बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को तुरंत एम्स पहुंचाया गया। जांच के बाद डॉक्टरों ने वंशिका को मृत घोषित कर दिया। जख्मी युवक का उपचार जारी है। हिंगना पुलिस ने आरोपी टिप्पर चालक नागराज कॉलोनी जुन्नारदेव (मध्य प्रदेश) निवासी शेख निसार शेख रफीक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Popular Articles