spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

पार्टनरशिप के नाम पर 13.32 लाख की ठगी

नागपुर :- शहर के यशोधरानगर थाना क्षेत्र में पार्टनरशिप में व्यवसाय शुरू करने का झांसा देकर एक कारोबारी से 13.32 लाख रुपये की धोखाधड़ी किये जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी और विश्वासघात की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, जयभोले नगर, यशोधरानगर निवासी पिंटू रामभाऊ रामटेककर (39) का बर्डी स्थित सचिन इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीद-बिक्री का व्यवसाय है। इसी व्यवसाय के दौरान उनकी पहचान लकड़गंज के आदर्श नगर निवासी विवेक वसूले से हुई। विवेक वसूले ने पिंटू रामटेककर का विश्वास जीतकर उन्हें पार्टनरशिप में नया व्यवसाय शुरू करने का प्रस्ताव दिया। आरोपी ने विभिन्न योजनाओं का लालच देकर पीड़ित के नाम पर जारी विभिन्न बैंकों के क्रेडिट कार्ड और बचत खाते का उपयोग अपने निजी आर्थिक लाभ के लिए किया। इस दौरान आरोपी ने कुल 13 लाख 32 हजार 609 रुपये की राशि का इस्तेमाल कर लिया। जब पीड़ित को अपने साथ हुई धोखाधड़ी का पता चला तो उन्होंने पुलिस से शिकायत की। शिकायत और प्रारंभिक जांच के बाद यशोधरानगर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच उपनिरीक्षक दीप्ति घाटे कर रही हैं। पुलिस आरोपी की भूमिका, लेन-देन के दस्तावेजों तथा बैंक खातों की जांच कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.