दो मजदूर की तालाब में डूबसे मृत्यू ! तीसरा कहाँ है?

0
6

◼️यह घटना रामटेक-मौदा रोड पर स्थित राइस मिल क्षेत्र की 

सचिन चौरसिया, रामटेक :- तालाब में नहाने गए तीन लोग शनिवार (26) को दोपहर करीब 1.45 बजे तिन मजदूर की डूबने से मौत हो गई। मृतकों की पहचान मनीष मंडल (उम्र 18, निवासी पूर्णिया, बिहार), रूपेश शर्मा (उम्र 18, निवासी खगड़िया, बिहार) और गुलशन कुमार (उम्र 20, निवासी पूर्णिया, बिहार) के रूप में हुई। रामटेक तालुका के नगरधन गांव में स्थित मोहनलाल शंकरलाल एग्रो फूड्स प्राइवेट लिमिटेड राईस मिल के पीछे बने तालाब में घटी। मिली जानकारी के अनुसार, तीनों युवक चावल मिल के ठेकेदार प्रशांत कुमार (बिहार) के माध्यम से पिछले 20 से 22 दिनों से मजदूर का काम कर रहे थे। पुलिस ने बताया कि चावल मिल में करीब 50 से 60 मजदूर काम करते हैं। शनिवार की सुबह की शिफ्ट खत्म होने के बाद तीनों चावल मिल के पीछे बने तालाब में नहाने गए। तालाब की गहराई लगभग 15 से 20 फीट बताई जा रही है। नहाते समय पानी में संतुलन बिगड़ने से तीनों डूब गए। अन्य मजदूर श्रमिकों ने घटना की सूचना चावल मिल प्रबंधन को दी। सूचना मिलते ही रामटेक पुलिस स्टेशन के उपमंडल पुलिस अधिकारी रमेश बरकते और पुलिस निरीक्षक राजेश कुमार थोरात सहित पुलिस बल मौके पर पहुंचा। स्थानीय मछुआरों की मदद से दो मजदूर श्रमिकों के शव पानी से निकाले गए। तीसरे श्रमिक के शव की तलाश जारी है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए रामटेक उपजिला रुग्णालय भेज दिया गया है। रामटेक पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।