spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सेंट्रल जेल से दो कैदी फरार

– पुलिस कर्मी पर किया जानलेवा हमला

नागपुर :- शहर के धंतोली पुलिस थाना क्षेत्र स्थित सेंट्रल जेल के मुख्य प्रवेशद्वार से दो कैदी पुलिस हिरासत से फरार हो गए। इस दौरान दोनों कैदियों ने एक पुलिस कर्मी पर जानलेवा हमला भी किया, जिसमें वह घायल हो गया। हालांकि, गनीमत रही कि पुलिस ने बाद में इन दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

गुरुवार शाम करीब साढ़े पांच बजे पारशिवनी पुलिस थाने की टीम चोरी के एक मामले में गिरफ्तार किए गए दो आरोपियों 19 वर्षीय साहिल धीरज लांजेवार और 21 वर्षीय ऋषिकेश उर्फ ऋषि गणेश मानकर को सेंट्रल जेल में दाखिल कराने लेकर पहुंची थी। जैसे ही पुलिस वाहन जेल के मुख्य गेट के पास पहुंचा, दोनों आरोपियों ने अचानक वाहन का दायां दरवाजा खोला और भागने की कोशिश की।

इस दौरान ड्यूटी पर तैनात पुलिस कर्मी रामराव मोतीराम पवार और उनके साथियों ने तुरंत दोनों कैदियों का पीछा किया। आरोपी जेल परिसर में उपमहानिरीक्षक कार्यालय के पीछे झाड़ियों की ओर भागे, जहां हाथापाई की घटना हुई। साहिल लांजेवार ने पुलिस कर्मी वावरे पर मुक्कों और लकड़ी के डंडे से हमला किया, जिससे उनके घुटने, हाथ और सिर में गंभीर चोटें आईं। मौके पर ही पुलिस ने साहिल लांजेवार को पकड़ लिया, जबकि दूसरा आरोपी ऋषिकेश मानकर फरार होने में सफल रहा। कैदी के फरार होने की सूचना वायरलेस के माध्यम से प्रसारित की गई, जिसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और शहर भर में नाकाबंदी की गई ।बाद में एमआईडीसी पुलिस की मदद से अमर नगर परिसर से फरार आरोपी ऋषिकेश मानकर को भी गिरफ्तार कर लिया गया।

फिलहाल दोनों आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच सेंट्रल जेल रवाना कर दिया गया है। धंतोली पुलिस थाने में दोनों के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने, पुलिस कर्मियों से मारपीट करने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Popular Articles