spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

“वोट चोरी संविधान पर हमला” – राहुल गांधी का चुनाव आयोग पर सीधा वार

 

 

न्यू  दिल्ली १९ : लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार (18 अगस्त 2025) को गया (बिहार) में सभा को संबोधित करते हुए चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाए. राहुल ने कहा कि आयोग वोट चोरी और वोटर लिस्ट में हेराफेरी कर रहा है. उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार समेत तीनों आयुक्तों को चेतावनी दी कि “जब भी केंद्र और बिहार में सरकार बदलेगी, तो मुख्य चुनाव आयुक्त पर कड़ा एक्शन होगा.”

राहुल ने कहा कि संविधान पर हमला भारत माता पर हमला है और वोट चोरी उसी का प्रतीक है. उन्होंने दावा किया कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव के समय लोकसभा और विधानसभा चुनावों के बीच एक करोड़ नए फर्जी वोटर जोड़ दिए गए, जिससे बीजेपी को फायदा हुआ. “हमारे वोट कम नहीं हुए, लेकिन जहां बीजेपी जीती, वहां नए वोटर पैदा हो गए,” उन्होंने आरोप लगाया.

राहुल ने कहा कि उन्होंने चुनाव आयोग को सबूत दिए, लेकिन आयोग ने कार्रवाई करने के बजाय उनसे एफिडेविट मांगा. “चोरी उनकी पकड़ी गई, और उल्टा मुझसे सबूत का हलफनामा मांगा गया,” राहुल ने कहा.

‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान राहुल ने चुनाव आयोग पर “एसआईआर (विशेष गहन पुनरीक्षण)” के नाम पर नए ढंग से वोट चोरी का पैकेज लाने का आरोप भी लगाया. “जैसे मोदी जी बिहार के लिए स्पेशल पैकेज लाते हैं, वैसे ही चुनाव आयोग वोट चोरी का नया पैकेज लेकर आया है,” राहुल ने तंज कसते हुए कहा.

Popular Articles