spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

महिला से रास्ते में छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

नागपुर :- कोतवाली थाना क्षेत्र में एक महिला से रास्ते में छेड़छाड़ किए जाने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 10 दिसंबर की शाम 6:45 बजे की हैं . जब 24 वर्षीय युवती अपने निजी कार्यालय में काम खत्म कर कुंभारपुरा से पैदल घर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी संतोष कुमार करणज्योतसिंग बघेल (40), निवासी कोतवाली, नागपुर, बिना किसी कारण उसके पास आ पहुंचा और अशोभनीय हरकतें करते हुए महिला को स्पर्श कर उसकी मर्यादा भंग करने का प्रयास किया। अचानक हुई इस हरकत से महिला घबरा गई और उसने तत्काल कोतवाली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोतवाली पुलिस थाने में आरोपी के खिलाफ धारा 74 के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में आरोपी का व्यवहार संदिग्ध पाया गया है। महिला की सुरक्षा और सम्मान को ध्यान में रखते हुए आगे की जांच तेज कर दी गई है। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि ऐसी घटनाओं पर तुरंत शिकायत दर्ज करें ताकि दोषियों पर शीघ्र कार्रवाई की जा सके।

Popular Articles