spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

चलती ट्रेन में चाकू की नोक पर महिला से रेप

नई दिल्ली :- आंध्र प्रदेश में चलती ट्रेन में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। जानकारी के अनुसार, गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चलने वाली एक पैसेंजर ट्रेन में घटना को अंजाम दिया गया। दरअसल, इस घटना उस वक्त की है जब राजामहेंद्रवरम की रहने वाली महिला चारलापल्ली जाने के लिए संतरागाछी स्पेशल एक्सप्रेस में सवार हुई। इसी दौरान जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया।

जानकारी के अनुसार, महिला ट्रेन की एक कोच में अकेले यात्रा कर रही थी। जब ट्रेन गुंटूर रेलवे स्टेशन पर रुकी, तो लगभग 40 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति कोच के पास आया और दरवाजा खोलने का प्रयास किया। महिला ने उस व्यक्ति से कहा कि यह महिला कोच और उसने दरवाजा बंद करने का प्रयास किया। बावजूद इसके वह व्यक्ति कोच में घुस गया और उसे अंदर से बंद कर दिया। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रेन गुंटूर और पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशनों के बीच चल रही थी, तो उस व्यक्ति ने कथित तौर पर उसे चाकू दिखाकर धमकाया और उसके साथ दुष्कर्म किया। बताया जा रहा है कि आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की और उससे 5600 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन लूट लिया। जब ट्रेन पेद्दाकुरापाडु रेलवे स्टेशन के पास पहुँची, तो आरोपी ट्रेन से कूदकर भाग गया।

वहीं, इस घटना के बाद महिला ने चरलापल्ली तक अपनी यात्रा जारी रखी और कानूनी कार्रवाई की मांग के लिए सिकंदराबाद राजकीय रेलवे पुलिस से संपर्क किया। इस मामले को लेकर जीआरपी अधिकारियों ने बताया कि शिकायत के आधार पर, आगे की जांच के लिए घटना के संबंध में एक ‘जीरो एफआईआर’ दर्ज कर ली गई है। इस केस को आंध्र प्रदेश के नादिकुडी पुलिस स्टेशन स्थानांतरित किया जा रहा है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.