spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

तीज पर महिलाओं ने लिया झूले का आनंद

14 अगस्त को श्रीनाथजी की झांकी व ५६ भोग दर्शन 
नागपुर १३ : श्री राधाकृष्ण मंदिर, वर्धमान नगर में तीज के अवसर पर हरियाली की झांकी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर अनेक महिलाओं ने झूले का आनंद लिया। गुरुवार 14 अगस्त को  श्रीनाथजी की सुन्दर झांकी के साथ 56 भोग की बड़ी सुन्दर झांकी बनाई जाएगी। पूरे मंदिर परिसर को फूलों से सजाया जाएगा। सुबह प्रभु राधाकृष्ण का अभिषेक होगा। श्रीनाथजी के छप्पनभोग का पूजन अनंतकुमार रामस्वरुप अग्रवाल मुगलसरायवाले करेंगे।
सावन झूलोत्सव के निमित्त प्रतिवर्ष झूलोत्सव के उपरांत ५६ भोग के दर्शन एवं पूजन किया जाता है। मैनेजिंग ट्रस्टी पवन पोद्दार ने सभी से उपस्थिति की अपील की है।

Popular Articles