spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

सोमलवाड़ा चौक के देह व्यवसाय के अड्डे पर छापा

नागपुर :- अपराध शाखा के सामाजिक सुरक्षा दस्ते ने वर्धा रोड, सोमलवाड़ा चौक स्थित ‘द इंम्पोरियल ग्रीन’ में संचालित देह व्यवसाय के अड्डे पर छापा मारकर एक पीड़िता को छुड़ाया. आरोपी मनीषनगर, समाज भूषण सोसायटी निवासी राजेश उर्फ अमित ताराचंद डोंगरवार (50) है. गुरुवार की रात दस्ते को होटल में आरोपी डोंगरवार द्वारा जगह उपलब्ध कराकर पीड़ित युवती से देह कराए जाने की सूचना मिली थी. जिसके बाद देर रात पुलिस ने होटल में दबिश दी. वहां आरोपी डोंगरवार पीड़ित युवती को अधिक पैसे कमाने का लालच देकर देह व्यवसाय करते मिला. आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी आरोपियों राजा (रायपुर) और काव्या नामक महिला की मदद से देह व्यवसाय संचालित करने की जानकारी दी. दस्ते ने सोनेगांव पुलिस स्टेशन में आरोपी के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को सोनेगांव पुलिस के सुपुर्द किया. यह कार्रवाई पुलिस निरीक्षक राहुल शिरे, ललिता तोडासे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की.

Popular Articles