spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

कालीमाटी में जंगली सूअरों का कहर

– किसान की एक एकड़ धान की फसल को नुकसान

देवेन्द्र दमाहे, गोंदिया :- गोंदिया जिले के गोरेगांव तहसील अंतर्गत कालीमाटी गांव के किसान झुमकलाल शेंडे की लगभग एक एकड़ धान की फसल को जंगली सूअरों ने बर्बाद कर दी। इससे किसान को काफी नुकसान होने की जानकारी सामने आई है। किसान दिन-रात मेहनत कर फसल तैयार करता है, लेकिन वन्य प्राणियों के उपद्रव से उसकी मेहनत पर पानी फिरने की नौबत आ जाती है।

वन विभाग का कार्यालय आमगांव में होने के बावजूद वन्य प्राणियों से फसलों की सुरक्षा और नुकसानग्रस्त किसानों को राहत दिलाने का सवाल उठ रहा है। संबंधित विभाग से खेत का निरीक्षण कर नुकसान का पंचनामा करने तथा नियमानुसार सहायता देने की मांग की जा रही है। अब देखना होगा कि संबंधित विभाग इस मामले में क्या कदम उठाता है।

Popular Articles