– धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के चलते भीड़ प्रबंधन के लिए रेलवे का निर्णय
नागपुर :- धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस 2026 के अवसर पर नागपुर आने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए मध्य रेल के नागपुर मंडल ने 19 और 20 अक्टूबर को अजनी स्टेशन पर 14 ट्रेनों को एक मिनट का अस्थायी स्टॉपेज देने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को अजनी स्टेशन पर उतरने और चढ़ने की सुविधा मिलेगी। साथ ही नागपुर स्टेशन पर भीड़ प्रबंधन में मदद मिलेगी।
सोमवार, 19 अक्टूबर को डाउन दिशा की चार ट्रेनों को अजनी स्टेशन पर एक मिनट का अस्थायी स्टॉपेज दिया जाएगा। इनमें अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस, अमरावती-जबलपुर एक्सप्रेस, ब्रह्मपुर-अमृत भारत एक्सप्रेस और मडगांव-नागपुर एक्सप्रेस शामिल हैं।
20 अक्टूबर को 10 ट्रेनों को स्टॉपेज
मंगलवार, 20 अक्टूबर को डाउन दिशा की छह ट्रेनों को अजनी स्टेशन पर अस्थायी स्टॉपेज मिलेगा। इनमें मालदा टाउन एक्सप्रेस, ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, सीएसएमटी-हावड़ा मेल और विशाखापत्तनम एक्सप्रेस शामिल हैं।
इसी दिन अप दिशा की चार ट्रेनों को भी एक मिनट का स्टॉपेज दिया जाएगा। इनमें हावड़ा-सीएसएमटी मेल, आजाद हिंद एक्सप्रेस, अहमदाबाद एक्सप्रेस और उधना-अमृत भारत एक्सप्रेस शामिल हैं।रेलवे की इस व्यवस्था से धम्मचक्र प्रवर्तन दिवस के लिए नागपुर आने वाले अनुयायियों और अन्य यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।








