spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार, संचालिका गिरफ्तार

– सदर पुलिस की छापेमारी में 3 पीड़ित महिलाओं का रेस्क्यू

नागपुर :- शहर के मंगलवारी बाजार परिसर में स्पा सेंटर की आड़ में देह व्यापार संचालित करने का मामला सामने आया है। सदर पुलिस ने रेयान टावर स्थित ‘वेलिना थाई एंड हमाम स्पा’ पर छापेमारी कर संचालिका शिलांग, मिजोरम निवासी लालपेकमावाई ताईलबाका (39) को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से तीन पीड़ित महिलाओं को सुरक्षित मुक्त कराया। कार्रवाई के दौरान नकदी, मोबाइल फोन, डीवीआर और मॉनिटर सहित कुल 77,500 रुपये का सामान जब्त किया गया।

पुलिस के अनुसार, मंगलवारी बाजार स्थित उक्त स्पा सेंटर में देह व्यापार कराए जाने की गुप्त सूचना मिली थी। सूचना की पुष्टि होने के बाद पुलिस टीम ने सेंटर पर छापा मारा। उस समय संचालिका और तीन महिलाएं वहां मौजूद थीं। पूछताछ के दौरान महिलाओं ने आरोप लगाया कि संचालिका आर्थिक लाभ के लिए उन्हें पैसों का लालच देकर ग्राहकों और जगह की व्यवस्था करती थी तथा उनसे देह व्यापार करवाती थी। पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 32 हजार रुपये नकद सहित मोबाइल फोन, डीवीआर और मॉनिटर जब्त किए। मामले में अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम (पीटा एक्ट) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब इस मामले से जुड़े अन्य लोगों और कथित नेटवर्क के बारे में जानकारी जुटा रही है। रेस्क्यू की गई महिलाओं में एक (भोपाल) मध्य प्रदेश दूसरी दिल्ली और तीसरी (नोएडा) उत्तर प्रदेश से संबंधित हैं।

Popular Articles