spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

1.17 लाख रुपए का प्रतिबंधित तंबाकू जब्त

– वाड़ी में पान दुकान और गोदाम पर छापा

नागपुर :- प्रतिबंधित तंबाकू और तंबाकू जन्य पदार्थों की अवैध बिक्री के खिलाफ नागपुर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस आयुक्त के एस्कॉर्ट दल ने शनिवार रात वाड़ी थाना क्षेत्र में छापा मारकर 1 लाख 17 हजार 500 रुपए कीमत का प्रतिबंधित तंबाकू जन्य पदार्थ और पान मसाला जब्त किया। मामले में आरोपी नितेश नत्थूलाल गुप्ता (38) के खिलाफ वाड़ी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त की रात गश्त पर तैनात एस्कॉर्ट दल को वाड़ी स्थित अमरावती रोड पर ‘गुप्ता पान शॉप’ में प्रतिबंधित गुटखा बेचने की सूचना मिली थी। इसके बाद पुलिस दल ने रात करीब 11.10 बजे पान दुकान और उससे जुड़े गोदाम पर छापा मारकर तलाशी ली। इस दौरान गोदाम में नितेश गुप्ता मौजूद मिला। तलाशी के दौरान पुलिस ने विमल बिग, रजनीगंधा, पान पराग प्रीमियम, वी.आई. विंग पान मसाला, बाबा ब्लैक, राजश्री पान, सिग्नेचर और मिराज प्रतिबंधित तंबाकू सहित कुल 1 लाख 17 हजार 500 रुपए का माल जब्त किया। यह कार्रवाई एस्कॉर्ट दल के प्रमुख सहायक पुलिस निरीक्षक भगवान कोली, पुलिस उप निरीक्षक उत्तम जायभाये, विजय गिरी, आशीष गायधने, अर्शद शेख, मनोज निमकर, दिनेश क्षीरसागर, चंद्रकांत मेहत्रे तथा महिला पुलिसकर्मी गायत्री लांजेवार की टीम ने की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.