spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

निजी अस्पताल में 10.11 लाख रुपये की हेराफेरी

– बिलिंग और फार्मेसी विभाग के चार कर्मचारियों पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज

नागपुर :- शहर के लकड़गंज थाना क्षेत्र स्थित एन.एस.एच. अस्पताल में आर्थिक हेराफेरी का बड़ा मामला सामने आया है। अस्पताल के बिलिंग और फार्मेसी विभाग में काम करने वाले चार कर्मचारियों पर मिलीभगत कर 10 लाख 11 हजार 40 रुपये की धोखाधड़ी करने का आरोप है। इस मामले में लकड़गंज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, शिकायतकर्ता रामदासपेठ निवासी भूषण द्वारकादास भूतड़ा (28) धंतोली, गंगाबाई घाट चौक स्थित एन.एस.एच. अस्पताल में प्रबंधन का काम देखते हैं। अस्पताल के बिलिंग और फार्मेसी विभाग में अभिजीत दिनकर उरकांदे (33), आशुतोष भाऊराव रार्धेते (32), प्रफुल्ल तुकाराम सोनसरे (30) और सूरज भीमराव नारनवरे (31) कार्यरत थे। आरोप है कि 24 मार्च 2026 से 28 अक्टूबर 2026 के बीच चारों कर्मचारियों ने आपसी मिलीभगत से अस्पताल में आने वाले मरीजों से नकद और ऑनलाइन माध्यम से अपने खातों में पैसे स्वीकार किए। इन लेन-देन की जानकारी अस्पताल के सॉफ्टवेयर में दर्ज नहीं की गई और मरीजों को संबंधित भुगतान की रसीद भी नहीं दी गई। जांच में सामने आए आरोपों के अनुसार, बिलिंग विभाग में करीब 7 लाख रुपये और फार्मेसी विभाग में 3 लाख 11 हजार 40 रुपये की हेराफेरी की गई। इस तरह कुल 10 लाख 11 हजार 40 रुपये की राशि का कथित तौर पर गबन कर आरोपियों ने अपने आर्थिक लाभ के लिए इस्तेमाल किया और अस्पताल को आर्थिक नुकसान पहुंचाया। शिकायत के आधार पर लकड़गंज पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 316(4), 318(4) और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles