Saturday, April 25, 2026
spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जमीन बेचने के नाम पर 10 करोड़ की ठगी

– समद खान की कथित पत्नी पर मामला दर्ज

नागपुर :- कानूनन पत्नी न होते हुए भी खुद को जमीन का वारिसदार बताकर व्यापारी से सौदा कर 10 करोड़ रुपये लेकर धोखाधड़ी करने के प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने समद खान की कथित पत्नी अजनी रेलवे क्वार्टर निवासी खैरुनिसा मोहम्मद समद खान के खिलाफ मामला दर्ज किया है. ठाकर नामक व्यापारी की शिकायत पर यह मामला दर्ज किया गया. ज्ञात हो कि रेलवे में कार्यरत समद खान की मौजा बेसा और बेलतरोड़ी में कई एकड़ जमीन थी. इन जमीनों के विवादों को लेकर न्यायालय में केस भी चल रहे हैं. समद की मौजा बेसा के खसरा क्र. 93/24, 93/4, 93/5 में 1.60 हेक्टेयर, 1.29 हेक्टेयर और 4.2 हेक्टेयर जमीन थी.

आरोप है कि खैरुनिसा ने समद की कानून वारिसदार नहीं होते हुए भी पूर्वनियोजित ढंग से खुद को उनकी पत्नी बताया. जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार किए.

दारोड़कर चौक के सदोदय काम्प्लेक्स में ठाकर के साथ जमीन का सौदा तय किया. करारनामा करके 31 अगस्त 2022 को ठाकर से 10 करोड़ रुपये लिए.

इसके बाद भी जमीन की रजिस्ट्री अटकी रही क्योंकि जमीन के मालिकाना हक को लेकर पहले से विवाद चल रहा था.

यह बात ठाकर से छुपाई गई और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर सौदा करके मोटी रकम ली गई. धोखाधड़ी का पता चलने पर ठाकर ने मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की. दस्तावेजों की लंबी चली जांच के बाद पुलिस ने खैरुनिसा के खिलाफ विविध धाराओं के तहत धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है.


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.