नागपुर २८ : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे कॉलोनी, मोतीबाग कामठी रोड स्थित *गणपति सेना उत्सव मंडल* द्वारा इस वर्ष उत्तराखंड स्थित 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक ऐतिहासिक *केदारनाथ मंदिर* की प्रतिकृति का भव्य निर्माण किया गया है। इस पंडाल में 13 फीट ऊँची गणेशजी की भव्य प्रतिमा स्थापित की गई है।
गणपति सेना उत्सव मंडल हर वर्ष देश के विभिन्न हिस्सों की ऐतिहासिक धरोहरों की प्रतिकृति बनाकर समाज के सामने प्रस्तुत करता है। इस बार बने ऐतिहासिक पंडाल का विधिवत उद्घाटन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे नागपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक दीपक कुमार गुप्ता सहपरिवार, गुरुनानक इंस्टीट्यूट्स के CMD सरदार नवनीत सिंह तुली, वी.एस.एन. मूर्ति एवं नैचुरोपैथी व नियोग थेरेपिस्ट डॉ. प्रवीण डबली के करकमलों से पूजा-अर्चना कर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख यजमान एम. प्रभाकर राव सहपरिवार द्वारा गणेशजी की आरती सम्पन्न की गई। पूजा विधि पंडित राजेश त्रिवेदी के मार्गदर्शन में की जा रही है।
इस अवसर पर सभी अतिथियों का पुष्पहार, शाल, दुपट्टा एवं श्रीफल देकर सत्कार किया गया। आयोजन समिति द्वारा बताया गया कि 10 दिवसीय गणेशोत्सव के दौरान स्वास्थ्य जांच शिविर, रक्तदान शिविर तथा बच्चों के लिए विविध प्रतियोगिताओं का आयोजन भी किया जाएगा।
भक्तों के दर्शनार्थ प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालु केदारनाथ प्रतिकृति पंडाल में पहुँच रहे हैं। आयोजकों ने सभी नागरिकों से बप्पा के दर्शन कर आशीर्वाद लेने का आव्हान किया है।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दीपांकर पाल, सचिव जी.एन. पटनायक, आय वेंकटरमन, अक्षय नायक, रमेश पटनायक, राजेश रामटेके, टी. विजय कुमार, सी. प्रकाश राव, रामकृष्ण पटनायक, मर्फी हरड़े, राज घुघुसकर, गुरबचन सिंह खोखर, राजू यादव, पवन गुप्ता, सुशील यादव, शोभित हरड़े, राकेश पंचबुधे, एम. उमेश राव, साई कुमार, सी. सागर, एम. वेंकटेश, राज साहू, मनोज पटनायक, विमल कुमार सहित मंडल के अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।




