spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

नौकरी दिलाने के नाम पर 15 लाख की ठगी

– भंडारा से आरोपी गिरफ्तार

 भंडारा :- स्वास्थ्य विभाग में नौकरी दिलाने के नाम पर अमरावती जिले के दर्यापुर के युवक को 15 लाख रुपये से ठगने वाले आरोपी को दर्यापुर पुलिस ने भंडारा से गिरफ्तार किया। आरोपी को वरठी ग्राम से लाकर उससे जिला परिषद कार्यालय में लाकर पूछताछ की गई। जिसके बाद पुलिस उसे अपने साथ लेकर चली गई। यह कार्रवाई शुक्रवार, 7 नवंबर को जैसे ही सामने आयी परिसर में हड़कंप मच गया। आरोपी का नाम प्रशांत बताया जा रहा है। उसका पुरा नाम प्रशांत यावलकर बताया जा रहा है, लेकिन यह आरोपी का असली नाम होने पर संदेह जताया जा रहा है। अमरावती जिले के दर्यापुर के साईनगर निवासी प्रफुल्ल दिगले (28) की शिकायत पर पिंपरी चिंचवड निवासी सावता गोपाल मस्के तथा प्रशांत नामक दो व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। शिकायतकर्ता प्रफुल्ल दिगले को वर्ष 2021 में सावता मस्के ने भंडारा के स्वास्थ्य विभाग में ड्यूटी लगाने का प्रलोबन दिया। प्रशांत ने खुदको भंडारा के स्वास्थ्य विभाग का अधिकारी बताया। प्रफुल्ल ने आरोपियों की बातों में भरोसा कर उन्हें फोन पे और अन्य माध्यमों से 15 लाख रुपए भेजे। आरोपियों ने प्रफुल्ल को नकली नियुक्ति पत्र दिया था। तब स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी प्रफुल्ल को पहचानपत्र मांगने लगे।

तब प्रफुल्ल ने आरोपियों को रुपए वापिस मांगे। लेकिन आरोपियों ने केवल एक लाख 80 हजार रुपए लौटाए। इस प्रकरण की जांच करते हुए दर्यापुर पुलिस ने आरोपी नकली डा. प्रशांत को गुरूवार को वरठी से गिरफ्तार किया। जिसके बाद उसे जिला परिषद परिसर में लाकर पुछताछ की गई।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.