spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मेलघाट टाइगर रिजर्व में छोड़े गए भारतीय प्रजाति के 15 गिद्ध

– बीएनएचएस कर रहा गिद्धों की संख्या बढ़ाने की कोशिश

मुंबई :- मेलघाट टाइगर रिजर्व के सोमठाणा रेंज में 15 भारतीय प्रजाति के गिद्धों को सफलतापूर्वक छोड़ा गया है। इन गिद्धों को पिछले वर्ष 23 अप्रैल को हरियाणा के पिंजौर स्थित वल्चर कंजर्वेशन ब्रीडिंग सेंटर से मेलघाट लाया गया। संकटग्रस्त भारतीय प्रजाति के इन गिद्धों को प्री रिलीज एवियरी (रिहाई पूर्व पक्षी आवास) में रखकर स्थानीय पर्यावरण के अनुकूल ढलने में मदद की गई। 19 दिसंबर को सभी गिद्धों पर जीपीएस/सैटेलाइट टैग लगाए गए। जिससे वैज्ञानिक जंगल में उनकी गतिविधियों पर नजर रख सकें। 2 जनवरी को सॉफ्ट रिलीज प्रक्रिया शुरू की गई और पक्षी आवास के गेट खोले गए। बीएनएचएस के निदेशक किशोर रिठे ने कहा कि मेलघाट कभी लॉन्ग-बिल्ड वल्चर का मजबूत गढ़ रहा है। हमें उम्मीद है कि ये गिद्ध एक बार फिर यहां रहना और फलना-फूलना सीखेंगे। यह पहल वन्यजीव संरक्षण की दिशा में एक महत्त्वपूर्ण कदम है, हमें उम्मीद है कि इससे भविष्य में गिद्धों की घटती आबादी को पुनर्जीवित करने में मदद मिलेगी.

चुनौतियों से निपटने की कोशिश: इस गिद्ध : पुनर्वास कार्यक्रम के दौरान बीएनएचएस की टीम के सामने कई चुनौतियां सामने आईं, जिनमें भोजन की सीमित उपलब्धता, क्षेत्र में पहले से मौजूद गिद्धों की कमी, तथा पशु चिकित्सा में उपयोग होने वाली हानिकारक दवाओं का खतरा शामिल है। इस बारे में जानकारी देते हुए संरक्षण जीवविज्ञानी भास्कर दास ने बताया कि इन चुनौतियों से निपटने के लिए फीडिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं।

Popular Articles