नागपुर :- स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ पत्रकारिता को एक प्रभावी हथियार के रूप में इस्तेमाल करने वाले लोकमान्य बाल गंगाधर टिलक की 170 वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को टिलक पत्रकार भवन में उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर उपस्थित पत्रकारों एवं पदाधिकारियों ने लोकमान्य टिलक के चित्र पर पुष्पांजली अर्पित कर उनके राष्ट्रवादी विचारों, निर्भीक पत्रकारिता और स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अमूल्य योगदान को याद किया। कार्यक्रम में पत्रकार भवन ट्रस्ट के उपाध्यक्ष प्रभाकर दुपारे, प्रबंधक विनोद देशमुख, पत्रकार संघ के उपाध्यक्ष अनंत मुले, इलियास शेख तथा गोविंद खरेतिया सहित अन्य पत्रकार उपस्थित थे।








