spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

हंसा ट्रैवल्स की बस में 21.320 किलो गांजा बरामद

– तीन आरोपी फरार,10.72 लाख रुपए का माल जब्त,

नागपुर :- गणेशपेठ पुलिस ने हंसा ट्रैवल्स की बस में गांजा तस्करी के मामले का पर्दाफाश करते हुए 21.320 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। पुलिस ने गांजे सहित तीन ट्रैवल्स बैग कुल 10 लाख 72 हजार रुपए का माल जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान गांजा ले जाने वाले तीनों आरोपी मौके से फरार मिले। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, 3 सितंबर को शाम 7.20 से रात 11 बजे के बीच गणेशपेठ पुलिस को सूचना मिली थी कि हंसा ट्रैवल्स की बस से रायपुर से इंदौर जा रहे तीन यात्री गांजा लेकर यात्रा कर रहे हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने हंसा ट्रैवल्स कार्यालय, राहुल कॉम्प्लेक्स-1, यात्री होटल के सामने, गणेशपेठ में जाल बिछाया। पंचों की मौजूदगी में बस की जांच करने पर मोबाइल नंबर से बुक किये गये टिकटों के आधार पर हर्षद, वसीम और आसिफ नामक यात्रियों की आरक्षित सीटों पर तीन बैग मिले। बैगों की तलाशी लेने पर उसमें हरे-भूरे रंग का, तीव्र गंध वाला गीला गांजा बरामद हुआ। इसका वजन 21.320 किलोग्राम पाया गया। पुलिस ने आसपास आरोपियों की तलाश की, लेकिन तीनों मौके पर नहीं मिले। पुलिस ने गांजा और तीनों बैग जब्त कर लिए हैं। इस मामले में गणेशपेठ पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 20(ब)(क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश और आगे की जांच जारी है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.