◼️पर्यटन और राजस्व दोनो मे बढोतरी दर्ज; करोडो का राजस्व प्राप्त
रामटेक :- इस वर्ष के पर्यटन सीजन में, नागपूर जिले के प्रसिद्ध पेंच टाइगर रिजर्व में स्थित चोरबाहुली पर्यटक द्वार एक प्रमुख पर्यटन केंद्र के रूप में उभरा है। इस पर्यटन सत्र के दौरान रिकॉर्ड संख्या में पर्यटक पहुंचे पेंच बाघ अभ्यारण्य का चोरबाहुली क्षेत्र, जो इस तालुका की वन संपदा में चार चांद लगाता है, पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर रहा है। पिछले ९ महीनों में इस बाघ अभ्यारण्य में २१ हजार ८१७ से अधिक पर्यटक आ चुके हैं। इस सत्र चोरबाहुली पर्यटन सत्र में २१ हजार से अधिक पर्यटकों ने रिजर्व का भ्रमण किया, जो पिछले साल की तुलना में अधिक है। पर्यटन गतिविधियों से इस सत्र में ७२ लक्ष रुपये से अधिक का राजस्व अर्जित हुआ है। ३० जुन सफारी का अंतिम दिन टाइगर रिजर्व के क्षेत्र संचालक के अनुसार मंगलवार शाम इस पर्यटन सत्र की अंतिम सफारी थी । इसके बाद १ जुलाई से ३० सितंबर तक मानसून सीजन के कारण कोर एरिया पर्यटकों के लिए बंद रहेगा। यहां सफारी का संचालन १ अक्टूबर से दोबारा शुरू किया जाएगा। चोरबाहुली क्षेत्र की मनमोहक प्रकृति, साल भर पानी से भरे तालाब, सागौन, धावड़ा, माली, बांस और मिश्रित वृक्षों के घने जंगल पर्यटकों को मंत्रमुग्ध कर देते हैं। इसके अलावा, इस क्षेत्र में २१ किलोमीटर लंबी पेंच नदी का किनारा इस जगह की प्राकृतिक सुंदरता को और भी बढ़ा देता है। बोरबन हाथी शिविर इस पर्यटन स्थल का एक और प्रमुख आकर्षण है। इस मौसम में, चोरबाहुली क्षेत्र में १२ से अधिक बाघों के घूमने और पर्यटकों द्वारा बाघों के बार-बार देखे जाने के कारण, यह पर्यटन स्थल पूरे राज्य में वन्यजीव प्रेमियों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है। इस वर्ष, स्थानीय लोगों को रोजगार प्रदान करने के लिए १४ नए प्रकृति मार्गदर्शक और १० नए जिप्सी कार नियुक्त किए गए। महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए कैंटीन की जिम्मेदारी एक महिला स्वयं सहायता समूह को सौंपी गई। वन्यजीव दर्शन से बढ़ा आकर्षण इस सत्र में पर्यटकों को बाघों के साथ-साथ तेंदुआ, भालू, जंगली हाथी, गौर, चीतल और सांभर जैसे वन्यजीवों के भी दर्शन हुए। बेहतर वन्यजीव दृश्य और प्राकृतिक वातावरण के कारण काही राज्यसे से बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे, अगले पर्यटन सीजन मे भी पर्यटक चोरबाहुली प्राकृतिक सुंदरता और वन्यजीव की स्वतंत्र आवाजाही को देखकर उत्नेही उत्साहित होंगे l
पर्यटन से करोडो का राजस्व
१ अक्टूबर २०२५ से ३० जून २०२६ तक चोरबाहुली पर्यटक द्वार से जंगल सफारी का आनंद लेने वाले कुल २१ हजार ८१७ पर्यटक रहे। इस अवधि के दौरान, प्रकृति गाइडों को २० लक्ष १२ हजार १७५ रुपये का मानदेय प्राप्त हुआ। जिप्सी मालिकों और चालकों को १ करोड २१ लक्ष ३ हजार ५०० रुपये की आय हुई, जबकि पेंच टाइगर रिजर्व को पर्यटन से ७२ लक्ष २६ हजार १५० रुपये का राजस्व प्राप्त हुआ।




