नागपुर :- जरीपटका थाना क्षेत्र में मोबाइल शॉपी से 7 लाख रुपये के 25 मोबाइल चोरी के मामले में पुलिस ने एक नाबालिग को धर दबोचा. उसकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किये 25 में से 13 मोबाइल और वारदात में उपयोग दोपहिया वाहन समेत 4.45 लाख रुपये का माल बरामद किया. पुलिस उसे दूसरे साथी जरीपटका निवासी रिषभ कावरे (24) की तलाश का रही है. 4 दिन पहले इन चोरों ने एक मोबाइल शॉपी का शटर तोड़कर भीतर से 25 महंगे मोबाइल चोरी कर लिये. घटन रात 11 से सुबह 8.30 बजे के बीच हुई. शॉपी के मालिक आराधना कॉलोनी, जरीपटका निवासी यश सिद्धार्थ गजभिये की शिकायत में पर मामला दर्ज कर तलाश शुरू की तो जांच से संकेत (नाबालिग आरोपी का बदला हुआ नाम) के बारे में सूचना मिली. हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर उसने रिषभ के साथ मिलकर उक्त चोरी की कबूली दी. पहले संकेत को बालिग समझा गया लेकिन उसके पिता ने थाने आकर जन्म प्रमाणपत्र प्रस्तुत किया. पता चला कि उसकी आयु 16 वर्ष एक दिन है. इसके बाद उसे सूचना पत्र देकर छोड़ दिया गया. पुलिस ने संकेत की निशानदेही पर चोरी किये मोबाइलों में से 13 मोबाइल और दोपहिया वाहन समेत कुल 4.45 लाख रुपये का माल जब्त किया.








