spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

ट्रक से 25 किलो गांजा बरामद, दो गिरफ्तार

– पालांदूर में एएनटीएफ की बड़ी कार्रवाई

नागपुर :- मादक पदार्थ विरोधी टास्क फोर्स (एएनटीएफ) नागपुर ने गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भंडारा जिले के पालांदूर में एक आयशर मालवाहक वाहन से 25 किलो 430 ग्राम गांजा बरामद किया। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत 12 लाख 71 हजार 500 रुपये है, जबकि वाहन सहित कुल जब्त मुद्देमाल की कीमत 32 लाख 96 हजार 700 रुपये बताई गई है। मामले में नागपुर निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

एएनटीएफ नागपुर को गुप्त सूचना मिली थी कि ओडिशा से भंडारा के रास्ते नागपुर गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना के आधार पर टीम ने दो सरकारी पंचों की मौजूदगी में पालांदूर, तहसील लाखनी, जिला भंडारा में संदिग्ध आयशर वाहन को रोककर तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन से 25.430 किलो गांजा बरामद हुआ। इस मामले में महाकाली नगर, झिंगाबाई टाकली, मानकापुर, नागपुर निवासी गुलाम वाजिद गुलाम वजीर और वाहन चालक कपिल नगर, नागपुर निवासी शेख शहाबाज शेख सरवर को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ पालांदूर पुलिस थाने में एनडीपीएस एक्ट की धारा 8(क), 20(ब)(2)(क) और 29 के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

एएनटीएफ आरोपियों से पूछताछ कर रही है कि गांजा ओडिशा में कहां से लाया गया था और नागपुर में इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। कार्रवाई पीआई नंदकुमार केंजले, एपीआई अमोल कोलेकर, पीएसआई शिवाजी टिपूरणे, पीउसआई विजय कडू, हेड कॉन्स्टेबल प्रशांत सलाम, गया प्रसाद वर्मा, अंकुश गजभिए, नितिन सावजी और विवेक हिरुडकर की टीम ने की। मामले की आगे की जांच एएनटीएफ नागपुर कर रही है।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.