हादसों में महिला सहित 3 की मौत

0
47

नागपुर :- सड़क दुर्घटना में महिला सहित तीन लोगों की मौत हुई है. बुधवार की दोपहर शाहीन अंजुम शकील पटेल (40) उप्पलवाड़ी अपनी सहेली रेशमा मकसूद शेख (42) योगी अरविंद नगर के साथ दोपहिया पर सवार होकर जरीपटका जा रहे थे. खोब्रागड़े चौक के पास ट्रक ने दोपहिया को टक्कर मार दी. उस पर सवार दोनों ट्रक की चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गई. रेशमा ने मौके पर दम तोड़ दिया. शाहिन का उपचार चल रहा है.

रामटेके नगर, बेलतरोड़ी निवासी 18 वर्षीय हेमंत प्रदीप भारद्वाज 27 दिसंबर की रात बाइक पर सवार होकर शताब्दी नगर से मनीष नगर की दिशा में जा रहे थे. इसी दौरान नियंत्रण छूट जाने से बाइक सहित चार पहिया वाहन से टकराकर गिर गया. उसे एम्स में भर्ती किया गया था. उपचार के दौरान 30 दिसंबर को उसने दम तोड़ दिया. रानी दुर्गावती चौक, पांचपावली निवासी 41 वर्षीय कमलेश मुकुंदराव समर्थ 27 दिसंबर की रात घर से टहलने के लिए रवाना हुआ. बीएमएस स्कूल के नाले के पास अज्ञात वाहन की चपेट में आकर गंभीर जख्मी हो गया. उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई.