spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

न्यूयॉर्क में 3 मंजिला इमारत ढही, 2 की मौत

– दबे लोगों को निकालने में जुटे 250 राहतकर्मी

न्यूयॉर्क :- न्यूयॉर्क में बुधवार को 96 साल पुरानी तीन मंजिला इमारत ढह गई। हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोग मलबे में दब गए। 4 लोगों की हालत गंभीर है और 6 अन्य को मामूली चोटें आई हैं। हादसे के बाद करीब 250 राहतकर्मी बचाव अभियान में जुट गए। बचावकर्मियों ने मलबे से एक गर्भवती महिला और एक बच्चे को भी बाहर निकाला।

हादसा न्यूयॉर्क के ब्रुकलिन इलाके के फ्लैटबुश में हुआ। इमारत एक निर्माण स्थल के किनारे बनी हुई थी। वहां पहले एक मंजिला इमारत को गिराया गया था। इसके बाद जमीन की खुदाई का काम चल रहा था। इसी दौरान तीन मंजिला इमारत ढह गई और उसका मलबा निर्माण स्थल के गड्ढे में जा गिरा।

नियम तोड़ने का मामला सामने आया था

स्थानीय न्यूज चैनल के मुताबिक न्यूयॉर्क के बिल्डिंग डिपार्टमेंट के रिकॉर्ड में इसी निर्माण स्थल पर अप्रैल में नियमों के उल्लंघन का मामला दर्ज हुआ था। आरोप था कि काम रोकने का आदेश मिलने के बावजूद वहां निर्माण कार्य जारी रखा गया। यह वही जगह थी, जिसके बगल में तीन मंजिला इमारत ढही। हालांकि, अधिकारियों ने अभी तक पुराने उल्लंघन और इस हादसे के बीच किसी सीधे संबंध की पुष्टि नहीं की है।

Popular Articles