नागपुर :- ग्रामीण पुलिस के अरोली थाने के पुलिस अधिकारी शुुक्रवार को पेट्रोलिंग कर रही थी. इस दौरान उन्हें जानकारी मिली कि श्रीखंडा से धर्मापुरी की ओर ट्रेक्टर ट्राली में रेत की अवैध ढुलाई हो रही है. इस जानकारी के आधार पर पुलिस ने धर्मापुरी गांव में नाकाबंदी करने पर एक ट्रैक्टर ट्रॉलीसहित मिला.उसे रोककर उसका निरीक्षण करने पर इसमें रेत दिखी. ट्रैक्टर चालक संजय भगवान भोयर (42) श्रीखंडा, तह. मौदा मिला. पुलिस ने पूछताछ करने पर उसके पास कोई परमिट नही मिला. वह स्वयं ट्रैक्टर मालिक था. पुलिस ने स्वराज 735 कंपनी का बिना नंबरप्लेट वाला वाहन किमत 3 लाख व बिना नंबर की ट्रॉली किमत 1.5० लाख रू. तथा 1 ब्रास रेत ऐसा कुल 4 लाख 55 हजार रू. का ामल जब्त कर आरेापी चालक-मालिक संजय तोमर के खिलाफ अरोली पुलिस थाने में मामला दर्ज किया है. पुलिस आगे जांच कर रही है.



