spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

400 ने लिया निःशुल्क जांच शिविर का लाभ

 – न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन का हुआ उद्घाटन

नागपुर :- श्री राधाकृष्ण हॉस्पिटल एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट, पूर्व वर्धमान नगर में अस्पताल के संस्थापक श्यामसुंदर पोद्दार की पुण्यतिथि के अवसर पर दो दिवसीय निःशुल्क रोग निदान शिविर का आयोजन किया गया। इसमें 400 से अधिक संख्या में लोगों के स्वास्थ्य की जाँच की गई।

शिविर के पहले दिन, अस्पताल को वेस्टर्न कोल फील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) द्वारा प्रदान की गई न्यूरो माइक्रोस्कोप मशीन का भी उद्घाटन किया गया। उद्घाटन कार्यक्रम में वेकोलि के प्रबंध निदेशक जयप्रकाश द्विवेदी, निदेशक हेमंत शरद पांडे और महाप्रबंधक सीतारामन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे।स्व. श्यामसुंदर पोद्दार की पुण्यतिथि उनके जीवन कार्य के बारे में समाज को जानकारी जगदीश गुप्ता ने दी व श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

कार्यक्रम की शुरुआत में राधाकृष्ण हॉस्पिटल के अध्यक्ष गोविंद पोद्दार ने अस्पताल के माध्यम से चल रहे सेवाभावी कार्यों की जानकारी दी गई। मुख्य अतिथि जयप्रकाश द्विवेदी ने अस्पताल के समर्पित मानव सेवा कार्य की सराहना की और कहा कि वेकोलि प्रबंधन को मानवता के लिए समर्पित ऐसे कार्यों में सहयोग करके बहुत संतोष मिला है और वह इसे आगे भी जारी रखेगा। इस अवसर पर, शिविर में 51 मोतियाबिंद शस्त्रक्रिया (ऑपरेशन) निःशुल्क, स्व. बाबूलाल पोद्दार की स्मृति में, स्व. प्रल्हादराय अग्रवाल की स्मृति में, स्व. श्यामसुंदर पोद्दार की स्मृति में, स्व. नारायणदास झंवर की स्मृति में और स्व. गंगाराम अग्रवाल की स्मृति में उनके परिजनों के सहयोग से हुआ।

कार्यक्रम का सूत्रसंचालन जगदीश गुप्ता ने किया और आभार प्रदर्शन मधुसूदन सारडा ने किया।

Popular Articles