रिलीज हुई 4,000 करोड़ वाली रामायण

<p>नितेश तिवारी की मोस्ट अवेटेड फिल्म रामायण आज बड़े पर्दे पर रिलीज होने जा रही है। 4000 करोड़ के बजट में बनी ये फिल्म इस समय काफी बज में हैं। अब ये देखना दिलचस्प होगा कि रणवीर कपूर की सबसे चर्चित इस फिल्म को ऑडियंस का कैसा प्रतिसाद मिलता है&quest;<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सनी देओल के हनुमान अवतार झलक से गूंजा सिनेमाहॉल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>फिल्म रामायण में बॉलीवुड एक्टर सनी देओल भगवान हनुमान के अवतार में नजर आने वाले हैं। फिल्म के पहले पार्ट में उनके किरदार की सिर्फ एक झलक देखकर ही सिनेमाहॉल तालियों और सीटियों की आवाज से गूंज उठा है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>सुपरस्टार यश की तारीफ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>रामायण के पब्लिक रिव्यू में जहां एक ओर रणबीर कपूर की एक्टिंग को लेकर सवाल उठाएं जा रहे हैं&comma; तो वहीं लोगों को सुपरस्टार यश की एक्टिंग की तारीफ करते हुए देखा जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>आदिपुरुष को लेकर शुरू हुई चर्चा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>फिल्म रामायण के रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। एक यूजर ने रामायण और आदिपुरुष की तुलना शुरू कर दी है। एक यूजर ने लिखा है कि अपनी उम्मीदें कम करने के लिए यह मास्टरपीस देख रहा हूँ &num;रामायण।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>विजुअल्स ने जीता फैंस का दिल<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>रामायण फिल्म की रिलीज के बाद सबसे ज्यादा चर्चा इस फिल्म के विजुअल्स की हो रही है। रामायण फिल्म के विजुअल्स को लेकर एक यूजर ने लिखा है कि विज़ुअल्स कमाल के हैं &lpar;इसमें कोई शक नहीं&rpar; लेकिन इमोशंस और कहानी में जुड़ाव की कमी एक बड़ी कमी है। BGM अच्छा है। फिल्म एक एक्शन ब्लॉक से दूसरे पर ऐसे जाती है जैसे एक्शन दिखाना ही मेन मकसद हो।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>बादशाह ने की फिल्म रामायण की तारीफ<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>रैपर बादशाह ने फिल्म रामायण की जमकर तारीफ की है। बादशाह ने रणबीर कपूर&comma; साईं पल्लवी&comma; रवि दुबे से लेकर नमित मल्होत्रा और नितेश तिवारी की जमकर तारीफ की है।<&sol;p>&NewLine;<p><strong>पेरिस में फिल्म रामायण के लिए गूंजा थिएटर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;<p>फिल्म रामायण के वर्ल्डवाइड रिलीज पर देश और विदेश दोनों में फैंस के एक्साइटमेंट का लेवल हाई है। एक्स पर रिव्यू में एक यूजर ने लिखा कि तालियाँ और तालियाँ&excl; और मैं आपको बता दूँ कि हनुमान के जय श्री राम के नारे के साथ पेरिस में थिएटर गूंज उठा&comma; जहाँ ज़्यादातर लोग विदेशी हैं&excl; यह कुछ यादगार चीज़ की शुरुआत है&excl; हमारे प्रभु श्री राम के साथ भारतीय सिनेमा ग्लोबल हो रहा है। जय श्री राम।<&sol;p>&NewLine;