spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

फर्जी फ्रेंचाइजी देकर व्यापारी से 45 लाख की ठगी

– मास्टरमाइंड गिरफ्तार

कुशीनगर कुशीनगर जिले के खड्डा में एस्प्रा ज्वेलर्स के नाम पर सोने और कंपनी फ्रेंचाइजी देने के बहाने व्हाट्सप्प ग्रुप बनाकर संगठित गिरोह ने खड्डा के व्यापार ओमप्रकाश जायसवाल से फर्जी टैक्स इनवॉइस और नकली सोने (170 ग्राम नकली एस्पा मोहर लगे गोल्ड) के ज़रिए ₹45 लाख की ठगी की गई। इस पूरे मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी गोरखपुर के सचिन दुबे उर्फ मल्लू को गिरफ्तार कर लिया है। ठगों ने एक संगठित गिरोह बनाकर व्हाट्सप्प ग्रुप के ज़रिए व्यापारी ओमप्रकाश जायसवाल को भरोसे में लिया जिसके बाद नकली सोना देकर और उसके बदले में खाते में रुपए मंगाकर ठगी की पूरी घटना को अंजाम देते थे। खड्डा पुलिस ने तहरीर के आधार पर कुल 12 नामजद लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। सचिन दूबे पुत्र सतीश चन्द दूबे उर्फ मल्लू दूबे निवासी पाण्डेय हाता इन्दिरा कालोनी मकान नं0 36/डब्लू नारायण मंदिर के बगल में थाना राजघाट जनपद गोरखपुर के रुप में पहचान हुई है। अन्य की तलाश में पुलिस संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दे रही है।

Popular Articles