spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

व्यवसायी से 48 लाख की ठगी

– 6 आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज

नाशिक :- महारुद्र अपार्टमेंट में फ्लैट और दुकानें बेचने के बहाने मुंबई के एक बड़े होर्डिंग व्यवसायी से 48 लाख रुपए की ठगी का मामला सामने आया है। मुख्य संदिग्ध मोहम्मद ऐनुल हक ख्वाजाद्दीन अंसारी सहित सलीम अब्दुल रशीद शेख, हाजी अख्तर मोहम्मद, आसिफ अशरफ कच्छी, नौशाद अशरफ कच्छी और यूनुस गनी जखुला कुल 6 लोगों के खिलाफ उपनगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है। नवी मुंबई (वाशी) के रहने वाले 62 वर्षीय विज्ञापन होर्डिंग व्यवसायी संजय लक्ष्मणराव यादव ने इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस सभी फरार संदिग्धों की तलाश कर रही है। मामला साल 2013 से शुरू हुआ। व्यवसायी संजय यादव काम के सिलसिले में नाशिक आए थे। यहां उनकी मुलाकात परिचित मोहम्मद ऐनुल हक ख्वाजाद्दीन अंसारी से हुई। अंसारी ने उन्हें उपनगर स्थित महारुद्र अपार्टमेंट दिखाया। दावा किया कि इस इमारत में कुल 11 फ्लैट और 5 दुकानें हैं। इनमें से 5 फ्लैट उसके हैं। 3 फ्लैट व 2 दुकानें उसके रिश्तेदार मतीन खान की हैं। यदि यादव शेष बचे 3 फ्लैट और 2 दुकानें खरीद लेते हैं, तो सब मिलकर इस इमारत का पुनर्विकास करेंगे।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.