– कोल्हापुर में दरिंदगी – आरोपी गिरफ्तार
कोल्हापुर :- कोल्हापुर शहर में 5 साल की नाबालिग बच्ची के साथ दुष्कर्म की बेहद निंदनीय घटना सामने आई है. निर्माण स्थल पर ले जाकर बच्ची के साथ दुष्कर्म करने के मामले में विशाल राजू वडर को राजारामपुरी पुलिस थाने की टीम ने गिरफ्तार कर लिया है. इस घटना ने एक बार फिर लड़कियों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं और अभिभावकों में डर का माहौल पैदा हो गया है. घटना के बाद बच्ची के व्यवहार और बोलचाल में परिवार वालों को बदलाव नजर आने लगा. बच्ची ने अभिभावकों को घटना के बारे में बताया तो रिश्तेदारों ने तुरंत संदिग्ध की तलाश शुरू की. गुस्साए परिवार वालों ने तुरंत पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई. पुलिस ने आरोपी को पकड़कर हिरासत में ले लिया. मामले की गंभीरता को देखते हुए तुरंत एफआईआर दर्ज की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच जारी है. घटना पर पूरे शहर में आक्रोश व्यक्त किया जा रहा है.




