spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

मुंबई के बोरीवली में 7.88 करोड़ के सोने की चोरी

मुंबई :- महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के बोरीवली इलाके में करोड़ों रुपये की चोरी से हड़कंप मच गया. एक ज्वेलरी शॉप को निशाना बनाकर चोर करीब 5 किलो सोना ले उड़े. पुलिस जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इस वारदात में अंदरूनी मिलीभगत शामिल थी. मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक नाबालिग को हिरासत में लेकर ऑब्जर्वेशन होम भेजा गया है. अब पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी है.

मुंबई के बोरीवली पश्चिम स्थित आईसी कॉलोनी में ‘माय गोल्ड प्वाइंट’ नाम की ज्वेलरी दुकान में यह बड़ी चोरी हुई. यह इलाका मुंबई के प्रमुख रिहायशी और व्यावसायिक क्षेत्रों में गिना जाता है. घटना 13 और 14 जनवरी 2026 की दरमियानी रात की है. सुबह जब दुकान खुली तो शोकेस खाली मिले और लाखों नहीं, बल्कि करोड़ों का सोना गायब था. चोरी किए गए गहनों की कीमत बाजार में करीब 7 करोड़ 88 लाख रुपये बताई जा रही है.

जांच में सामने आया कि आरोपियों ने दुकान का ताला तोड़ने के बजाय डुप्लीकेट चाबी का इस्तेमाल किया. इसी वजह से पहली नजर में कोई जबरन घुसपैठ के निशान नहीं मिले. आरोपियों ने बड़ी सफाई से शोकेस में रखे करीब 5 किलो सोने के आभूषण समेटे और फरार हो गए. वारदात इतनी योजनाबद्ध थी कि आसपास किसी को भनक तक नहीं लगी. इससे पुलिस को शुरुआत में शक हुआ कि मामला अंदर के लोगों से जुड़ा हो सकता है.

Popular Articles