spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

गांजा तस्कर महेश सांगोले गिरफ्तार

– क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, तीन अन्यसंदिग्धों की तलाश

नागपुर :- शहर में अवैध मादक पदार्थों की बिक्री के खिलाफ कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टीम ने कपिलनगर थाना क्षेत्र में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 1 किलो 300 ग्राम गांजा और एक मोबाइल फोन सहित कुल 75 हजार रुपये का माल जब्त किया गया है।

पुलिस के अनुसार, 14 अक्टूबर 2026 को रात 10 बजे से 11:50 बजे के बीच एंटी नारकोटिक्स टीम को गुप्त सूचना मिली कि कामगार नगर, रिंग रोड स्थित इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के पास नाले के किनारे टिन शेड के सामने एक व्यक्ति गांजा बेचने के उद्देश्य से खड़ा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान तक्षशिला नगर, घाट के पास, नारी गांव, कपिलनगर, नागपुर निवासी महेश श्रीराम सांगोले (40) के रूप में हुई। नियमानुसार तलाशी लेने पर उसके पास से 1 किलो 300 ग्राम गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 65 हजार रुपये बताई गई है। गांजे के साथ एक मोबाइल फोन भी जब्त किया गया। पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने अपने साथियों मिराज अली उर्फ पप्पू मोहम्मद यूनुस अंसारी, दोनों कामगार नगर, नागपुर निवासी, नदीम उर्फ बाबा अंसारी और बबलू नामक व्यक्ति की मदद से गांजा बिक्री के लिए लाने की जानकारी दी। पुलिस इन अन्य संदिग्धों की तलाश कर रही है। इस मामले में कपिलनगर पुलिस थाने में एनडीपीएस अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है। गिरफ्तार आरोपी को जब्त माल सहित कपिलनगर पुलिस के हवाले कर दिया गया है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Popular Articles