ताजबाग में श्रद्धालुओं के लिए ३ लाख वर्ग फुट में भव्य डोम तैयार
नागपुर 1 : नागपुर, उमरेड रोड, बड़ा ताजबाग स्थित हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह का १०३वां सालाना उर्स १८ जुलाई से २९ जुलाई २०२५ तक हर्षोल्लास के साथ मनाया जायेगा. सालाना उर्स में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए ताजबाग में ३ लाख वर्ग फुट में भव्य डोम शामियाने बनाये जा रहे है. कई डोम तैयार हो चुके है. दरगाह परिसर के अलावा बहार गेट के पास, मेला ग्राउंड सहित अलग अलग परिसरों में यह डोम बनाये जा रहे है. हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे जिया खान और सचिव ताज अहमद राजा के नेतृत्व में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं पर जोर दिया जा रहा है. सालाना उर्स के लेकर हजरत बाबा ताजुद्दीन ट्रस्ट कार्यालय में ट्रस्ट की अहम बैठक आयोजित हुई. बैठक में ट्रस्ट के चेयरमैन प्यारे खान, सचिव ताज अहमद राजा, उपाध्यक्ष डॉ सुरेंद्र जिचकार, सदस्य मुस्तफाभाई टोपीवाला, हाजी इमरान खान ताज़ी, फ़रूकभाई बावला, गजेंद्रपाल सिंह लोहिया उपस्थित थे. ताजबाग ट्रस्ट के सचिव ताज अहमद राजा ने कहा की मेला ग्राउंड में बहेतरीन व्यवस्था की गई है. श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकरण से कोई परेशानी न हो इस बात पर विशेष ध्यान दिया गया है. स्थानीय प्रशासन की तरफ से भी सहयोग मिल रहा है. जल्द ही प्रशासन के साथ बैठक भी आयोजित होगी. पार्किंग, शौचालय, ठहरने की व्यवस्था, डोम, पानी, परिवहन, सुरक्षा की व्यवस्था पर भी ध्यान दिया जा रहा है. उर्स में सीसीटीवी कैमरे से नजर रखी जाएगी.
१८ को लहरायेगा बाबा का परचम हजरत बाबा ताजुद्दीन रहमतुल्लाह अलैह के सालाना उर्स का आगे १८ जुलाई २०२५ सुबह ९ बजे परचम कुशाई से होगी. इसके बाद २९ जुलाई तक रोजाना धार्मिक कार्यक्रम होंगे. उर्स में भव्य मेला भी आयोजित होगा.




