spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

लायंस क्लब नागपुर आयुर्वेद “प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड सेरेमनी” 24-25 का आयोजन.

 
 
नागपुर ०२  : रविवार को 29 जून को होटल कोर्णाक द आर्क (होटल एलबी) सदर नागपुर में अध्यक्षा डॉ. मृणालिनी थटेरे, द्वारा आयोजित किया गया था । इस कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि एम.जे.एफ. पी.डी.जी एडवोकेट संदीप खंडेलवाल, रीजन चेयरपर्सन एम.जे.एफ डॉ. पार्वती राणे, झोन चेयरपर्सन एम.जे.एफ धनंजय ठोबरे इस वर्ष की अध्यक्षा डॉ. मृणालिनी थटेरे, सचिव डॉ. प्रशांत गनोरकर की उपस्थिति में संपन्न हुआ । “प्रेसीडेंशियल अवॉर्ड सेरेमनी” 2024-25 इस कार्यक्रम में क्लब के सदस्य द्वारा वर्ष भर किये गए कार्यो का मूल्यांकन कर उन्हें पुरस्कारों से सम्मानित किया गया । इन पुरस्कारों में “पिलर ऑफ़ द क्लब” डॉ. संजय थटेरे , लायन ऑफ़ द ईयर ला. रीटा लुईस जॉन, प्राइड ऑफ़ द क्लब ला. सोनल त्रिवेदी, आउटस्टैंडिंग लायन ऑफ़ द क्लब डॉ. अभिषेक त्रिवेदी, गाइडिंग लायन, आउटस्टैंडिंग कंट्रीब्यूशन, टीम स्पिरिट अवार्ड, इंस्पिरेशन लीडरशिप अवार्ड, राइजिंग स्टार अवॉर्ड, क्लब एक्सीलेंस अवॉर्ड आदि अवार्ड से क्लब सदस्यों को सम्मानित किया गया ।
वर्ष 2024 -25 के दौरान जिन क्लब मेंबर के बच्चों ने दसवी और बारावी में टॉप किया उन बच्चों को “मेरिट अचीवर अवार्ड” सर्टिफिकेट से सम्मानित किया गया । क्लब सदस्यों के बच्चों ने जो सपोर्टिंग रोल अदा किया उन बच्चों को “इंपैक्ट अवार्ड” से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम में “एम.जे.एफ नाइट” का भी आयोजन किया गया था. क्लब के एम.जे.एफ सदस्य एम.जे.एफ डॉ. पार्वती राणे, एम.जे.एफ सतीश राणे, एम.जे.एफ प्रल्हाद गढ़वाल को शॉल श्रीफल देकर सत्कार किया गया । उपरोक्त जानकारी क्लब एडमिनिस्ट्रेटर डॉ. संजय थटेरे ने प्रसिद्धी पत्रकाद्वारे दी।

Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.