Rise And Fall: सेक्रेड गेम्स फेम कुब्रा सैत को कई बार अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में खुलकर बात कर चुकी हैं। एक बार फिर उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर खुलासे किए हैं। फिर चाहे वो वन नाइट स्टैंड को लेकर हो या मानसिक स्वास्थ्य को लेकर हो…हर चीज उन्होंने खुलकर बताई है। इन दिनों कुब्रा अशनीर ग्रोवर के शो राइज एंड फॉल में दिख रही हैं।
शो के लेटेस्ट एपिसोड में एक्ट्रेस ने खुलासा करते हुए बताया कि उनके अजन्मे बच्चे का पिता बिल्कुल भी उसकी जिम्मेदारी नहीं लेने के लिए तैयार नही था। एक्ट्रेस ने ये भी कहा कि वो अब फ्यूचर में बच्चा नहीं चाहतीं हैं। कुब्रा ने बताया कि उन्होंने अपनी किताब में खुलकर हर चीज के बारे में लिखा है।
एक्ट्रेस ने आगे कहा कि उस आदमी के साथ मैं घंटो बैठी और इस बारे में बात की थी। उसने मुझसे से कहा था कि मैं जो चाहूं वो कर सकती हूं। इसके बाद मुझे महसूस हुआ कि उस आदमी को मेरी परवाह नहीं थी, तो फिर मैं क्या करूंगी? कैसे मैं अकेले इतनी बड़ी जिम्मेदारी को संभाल सकती हूं। मुझे तो ये भी समझना था कि मैं इस बच्चे को पालने के लिए क्या पर्याप्त हूं भी या नहीं।’
कुब्रा ने आगे कहा कि इन सब चीजों के होने के बाद वो अंदर ही अंदर काफी घुटन महसूस होने लगी थी। क्योंकि इस बात के बारे में उन्होंने किसी को कुछ नहीं बताया था और न ही बता पा रही थीं। एक्ट्रेस ने कहा कि इन सब बातों के साथ उन्होंने खुद को बहुत शांत और अकेला कर लिया था। वो कहती हैं कि जब बचपन में आप किसी तरह के दुर्व्यवहार के शिकार हो जाते हैं, तो आपका जो परिवार होता है वो असंतुलित हो जाता है।
ऐसे में आप बाहर किसी दूसरे में सहारा ढूंढने लगे हैं। फिर चाहे वो गलत होता है या सही आप आगे बढ़ जाते हैं। उस बारे में गहराई से नहीं सोच समझ पाते हैं। मैं खुद ही गिरी और उठकर खड़ी हुई। दरअसल, कुब्रा ने एक इंटरव्यू में बताया था कि नशे की हालत में उन्होंने एक दोस्त के संग वन नाइट स्टैंड कर लिया था। इसके बाद वह प्रेग्नेंट हो गई थीं। हालांकि उन्होंने फिर अबॉशन करा लिया था।
@credit/source: money control



