spot_imgspot_img

Top 5 This Week

spot_img

जन्म प्रमाण पत्र अभियान का सफल आयोजन

नागपुर :- महाराष्ट्र -अज़्म फाउंडेशन ने रविवारी 14 सप्टेबर को मोमिनपूरा क्षेत्र में एक विशेष जन्म प्रमाण पत्र अभियान का आयोजन किया। यह जागरूकता कार्यक्रम उन लोगों के लिए था, जिनके पास जन्म प्रमाण पत्र नहीं है या जिन्हें इसे बनवाने में कठिनाई आ रही है। इस पहल का मुख्य उद्देश्य नागरिकों को उनके बुनियादी कानूनी अधिकार दिलवाना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ उठाने में मदद करना है। जन्म प्रमाणपत्र के अभाव में लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा और अन्य सरकारी सुविधाओं से वंचित रहना पड़ता है। यह जागरूकता कार्यक्रम मोमिनपुरा स्थित मजीदिया गर्ल्स हाई स्कूल में आयोजित किया गया। जहां बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता बाॅम्बे हाई कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता आसिफ कुरैशी ने की और नागरिकों का मार्गदर्शन किया। नागपुर महानगरपालिका के वैद्यकीय आधिकारिक तथा जन्म-मृत्यु विभाग के उप-निबंधक डॉ. अतिकुर रहमान खान ने लोगों को फॉर्म भरने और जरूरी दस्तावेज जमा करने में मदद की। इस दौरान, उन्होंने सभी कानूनी औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए यह सुनिश्चित किया की प्रक्रिया सुचारू और सही ढंग से होना चाहिए। सेवानिवृत्ति प्रधानाचार्य वकील नजीब ने भी जन्म प्रमाण पत्र के लिए नागरिकों को प्रोत्साहित किया और अपील की। कार्यक्रम का संचालन रिजवान अंसारी ने किया और आभार प्रदर्शन ॲड. अतिकुर रहमान ने किया। इस प्रोग्राम को सफल बनाने के लिए ॲड. खलीक अंज़र, शाहिद अंसारी यूसफी, डॉ. मोहम्मद शाहिद, शोएब अंसारी, नौशाद अंसारी, मो. फहीम अंसारी, वकार हनीफ, शाहिद अमीन, मुश्ताक ज़हीर, आसीम अंसारी, शाहबाज शेख, नावेद शेख, परवेज़ अहमद, फैयाज अंसारी, अबूबक्र अंसारी, उमर शेख, फैजुर रहमान, एहतेशाम कुरेशी, मो. सईद अंसारी, मोहसिन शाही आदि ने भरपूर योगदान दिया। अज़्म फाउंडेशन की इस पहल की स्थानिक नागरिकों ने खुब सराहना की।


Click above on our news logo to access the Daily E_Newspaper.
For articles or advertisements, contact us at: dineshdamahe86@gmail.com.

Copyright Disclaimer: If Any Image, video or article belongs to its respective owner/creator. Full credit goes to the original creator. No copyright infringement intended.