कैमिकल फैक्ट्री में विस्फोट, एक की मौत चार घायल

0
51

महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक कैमिकल फैक्ट्री में हुए विस्फोट में एक कर्मचारी की मौत हो गई और चार घायल हो गए। विस्फोट गुरुवार शाम करीब 7.30 बजे लिम्बानी साल्ट इंडस्ट्रीज में हुआ। धातु और अम्ल के मिश्रण के दौरान विस्फोट हुआ। एपल ने आज से भारत में अपनी आईफोन 17 सीरीज की बिक्री शुरू कर दी है। इन्हें खरीदने के लिए दिल्ली-मुंबई में एपल स्टोर के बाहर लंबी कतारें लगी हैं। एपल ने आईफोन-17 को 82,900 से 2,29,900 रुपए की कीमत में लॉन्च किया है, जो भारत में 19 सितंबर से उन ग्राहकों के लिए अवेलेबल होगा जिन्होंने डिवाइस की प्री-बुकिंग कर ली है। विशाखापट्टनम से हैदराबाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की एक फ्लाइट गुरुवार को टेकऑफ के बाद वापस विशाखापट्टनम आ गई। एयरलाइन ने बताया कि विशाखापट्टनम में फ्लाइट से पक्षी टकरा गया था, इसके कारण टेकऑफ के बाद उसे एयरपोर्ट पर वापस लौटना पड़ा। बाद में फ्लाइट कैंसिल करनी पड़ी। एयर इंडिया एक्सप्रेस ने यात्रियों से असुविधा के लिए माफी मांगी और बताया कि पैसेंजर्स को उसी दिन अगली फ्लाइट से हैदराबाद जाने या फिर पूरे पैसे रिफंड करने का ऑप्शन दिया है।