spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

युवक की चाकू मारकर निर्मम हत्या

नागपुर :- जरिपटका पुलिस थाना अंतर्गत नारा परिसर में बीती रात एक चौंकाने वाली वारदात सामने आई। मामूली विवाद के चलते कुख्यात अपराधी ने अपने ही साथी की चाकू से वार कर निर्मम हत्या कर दी। मृतक की पहचान चर्चित फिल्म ‘झुंड’ में अभिनय कर चुके प्रियांशु उर्फ बाबू रवि छतरी के रूप में हुई है। पुलिस ने वारदात के कुछ ही घंटों में आरोपी ध्रुव लालबहादुर साहू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक प्रियांशु मेकोसाबाग निवासी था और ध्रुव साहू नारा परिसर का रहने वाला है। दोनों के खिलाफ पहले से ही चोरी और मारपीट जैसे कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना की रात ध्रुव, प्रियांशु को उसके घर से साथ में लेकर नारा के ओम साई नगरी 2 स्थित विनोद सोनक के निर्माणाधीन मकान के पास बैठा था। वहां दोनों ने शराब और गांजे का सेवन किया। नशे की हालत में दोनों के बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। प्रियांशु ने पहले ध्रुव को चाकू दिखाकर धमकी दी थी, जिसके बाद ध्रुव ने वह चाकू अपने पास रख लिया। थोड़ी देर बाद फिर कहासुनी बढ़ी और ध्रुव ने गुस्से में चाकू से प्रियांशु पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

जरिपटका पुलिस ने मृतक की बहन की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी ध्रुव साहू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार, मृतक प्रियांशु पर चोरी, घरफोडी और मारपीट के कुल 15 अपराध दर्ज थे, जबकि आरोपी ध्रुव पर भी पांच आपराधिक प्रकरण पहले से मौजूद हैं। पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है कि हत्या के पीछे वास्तविक कारण का पता लगाने का प्रयास में जुट गई है।

Popular Articles