नागपुर-बैतूल हाईवे हादसे में तीन निर्दोषों की मौत

0
46

– विधायक आशीष देशमुख ने जताया शोक,

नागपुर :- बैतूल राष्ट्रीय राजमार्ग पर 15 अक्टूबर को हुए भीषण सडक़ हादसे में खुर्सापार गांव के तीन निर्दोष नागरिकों की मौत हो गई थी। इस दुखद घटना की जानकारी मिलते ही विधायक आशीष देशमुख ने खुर्सापार पहुंचकर मृतकों के परिजनों से मुलाकात की और शोकसंवेदना व्यक्त की। साथ ही उन्होंने पीडि़त परिवारों को सरकारी मदद दिलाने का आश्वासन दिया। यह दुर्घटना नागपुर-बैतूल राष्ट्रीय महामार्ग पर वडचिचोली-हिवरा मोड़ के पास हुई थी, जहां ट्रक और ट्रैक्टर की भीषण टक्कर में विवेक कुबड़े (36), संदीप पटे (35) और अशोक काले (65) ये तीनों खुर्सापार गांव के निवासी की मौके पर ही मृत्यु हो गई थी।

आशीष देशमुख ने परिवार से की मुलाकात मृतक खेत के लिए आवश्यक सामान लेकर गांव लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। दिवाली से पहले हुई इस दुर्घटना ने तीनों परिवारों पर दु:खों का पहाड़ टूट पड़ा। पूरे खुर्सापार गांव में शोक की लहर है। इस शोकाकुल वातावरण में विधायक देशमुख ने व्यक्तिगत रूप से प्रत्येक परिवार से भेंट की, उन्हें सांत्वना दी और हरसंभव मदद का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि, सरकारी सहायता के साथ-साथ यदि अन्य किसी प्रकार की मदद की आवश्यकता पड़ी, तो वह तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी। इस अवसर पर भाजपा राज्य परिषद सदस्य डॉ. राजीव पोतदार और भाजपा जिलाध्यक्ष मनोहर कुंभारे भी उपस्थित थे।