spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

भारत-अमेरिका व्यापार समझौता जल्द

– पीयूष गोयल का संकेत, अंतिम चरण में पहुंची बातचीत

नई दिल्ली :- भारत और अमेरिका के बीच प्रस्तावित व्यापार समझौता अब अंतिम चरण में पहुंच गया है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने कहा कि दोनों देशों के बीच समझौते को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया में आ रही बाधाएं अब दूर होती नजर आ रही हैं। जल्द ही इस संबंध में महत्वपूर्ण घोषणा हो सकती है।

‘इंडिया डेट कैपिटल मार्केट समिट 2026’ में बोलते हुए गोयल ने कहा कि भारत-अमेरिका व्यापार समझौते को लेकर बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है। जिन मुद्दों के कारण समझौते को अंतिम रूप देने में देरी हो रही थी, उन पर अब सहमति का रास्ता बनता दिखाई दे रहा है। गोयल ने भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच मुक्त व्यापार समझौते को लेकर भी उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि इस समझौते पर वर्ष 2026 के अंत तक हस्ताक्षर हो सकते हैं। इसके बाद इसे मार्च या अप्रैल 2027 तक लागू करने की संभावना है।

मंत्री के बयान से संकेत मिले हैं कि भारत प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं के साथ व्यापारिक संबंध मजबूत करने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। हालांकि, भारत-अमेरिका समझौते की अंतिम घोषणा और उसकी शर्तों का आधिकारिक विवरण अभी सामने आना बाकी है।

Popular Articles