नागपूर :- इस वर्ष दिवाली के पावन अवसर पर नागपुर के सांसद और केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने अपने परिवार के साथ मिलकर दीपावली का उत्सव बड़े ही हर्ष और सादगी के साथ मनाया। इस बार का त्योहार उनके लिए और भी खास रहा, क्योंकि उन्होंने अपने छोटे-छोटे नाती-पोतों के साथ मिलकर दिवाली मनाई — जिसमें परिवारिक प्रेम, भारतीय संस्कृति और जिम्मेदारी का सुंदर संगम देखने को मिला।








