नागपुर :- अखिल भारतीय लोधा, लोधी, लोध महासभा तथा लोधी समाज संस्था नागपुर के संयुक्त तत्वावधान में “दीपावली स्नेह मिलन एवं युवक-युवती परिचय सम्मेलन” का आयोजन रविवार, 9 नवंबर को सुबह 10 बजे, शिक्षक सहकारी बैंक सभागृह, गांधीसागर परिसर, नागपुर में किया गया है।
इस भव्य सम्मेलन का उद्घाटन लोधी महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तरप्रदेश के विधायक विपीन वर्मा डेविड के हस्ते होगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष तेनसिंह लोधा करेंगे।
कार्यक्रम में पालकमंत्री चंद्रशेखर बावनकुले विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे, जबकि पूर्व सांसद रामबक्श वर्मा (कन्नौज, उ.प्र.) प्रमुख अतिथि होंगे। अन्य मान्यवर अतिथियों में राजकुमार कुसुंबे (पूर्व जिप सभापति), किशोर कुमेरिया (पूर्व उपमहापौर), नाना कंभाले (पूर्व जिप सदस्य), विजय गरुडिक (रजिस्ट्रार, महारुषि विश्वविद्यालय, बिलासपुर) एवं बी. एस. राजपूत (पुणे) शामिल हैं।
सम्मेलन की आयोजन समिति में जीतेंद्र ठाकुर, कुंदन पटेल, मोरेश्वर कुमेरिया, ॲड. संजय करमरकर, तेजसिंह सावजी, प्रवीण कान्होले, ॲड. कंचन करमरकर, कविता ठाकरे, ॲड. संदीप नागपुरे, जगलाल बहेटवार, श्याम तिवारी, राहुल नागपुरे, सदानंद ठकरेले, मोरेश्वर मुटकुरे, रूपराज नागपूरे, संजय श्रीवास्तव तथा आकाश बहेटवार आदि समाजसेवी सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
इस सम्मेलन में महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और उत्तरप्रदेश सहित विभिन्न राज्यों से लोधी समाज के युवक-युवतियां विवाह हेतु परिचय देंगे। कार्यक्रम के अवसर पर एक स्मरणिका का प्रकाशन भी किया जाएगा तथा युवक-युवतियों के परिचय हेतु विशेष व्यवस्था की गई है।
इस अवसर का लाभ अधिकाधिक समाजबंधुओं को लेने का आव्हान ॲड दिनेश खेमसिंह दमाहे (प्रदेश अध्यक्ष, महाराष्ट्र, अखिल भारतीय लोधी युवा महासभा) ने किया है।




