spot_imgspot_img

Latest News

spot_img

Related Posts

प्रचार के लिए 4० सदस्यीय स्टार प्रचारकों की सूची की जारी

नागपुर :- भारतीय जनता पार्टी ने आगामी नगर परिषद और नगर पंचायत चुनाव के लिए स्तर प्रचारकों की सूची जारी कर दी है. 4० सदस्य सूची में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, चंद्रशेखर बवानकुले सहित सुधीर मुनगंटीवार का नाम शामिल है. राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव का बिगुल बज गया है. एक तरफ जहां नामांकन की प्रक्रिया शुरू हों गई है, वहीं दूसरी तरफ राजनीतिक दलों द्वारा प्रचार की शुरुआत हो गई है. राज्य की सत्ता में बैठी भाजपा ने अपने उम्मीदवारों का चयन करने में लगी हुई है. इसी बीच भाजपा ने प्रचार के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है.

4० सदस्यीय सुची में मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी सहित राज्य के तमाम वरिष्ठ नेताओं, मंत्रियों और पदाधिकारियों का नाम शामिल किया गया है. जारी सुची के अनुसार, चंद्रशेखर बवानकुले, सुधीर मुनगंटीवार, नारायण राणे, केंद्रीय मंत्री पियूष गोयल, मुरलीधर मोहोल, रक्षा खडसे, मंत्री गिरीश महाजन, पंकजा मुंडे, अतुल सावे, नितेश राणे, अशोक उइके का नाम शामिल हैं.

इसी के साथ राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े, अशोक चव्हाण, पूर्व सांसद अशोक नेते को भी स्टार प्रचारकों की सूची में रखा गया है. ज्ञात हो कि, विदर्भ की 1०० नगर परिषद और नगर पंचायत सहित राज्य में 288 सीटों पर दो दिसंबर को मतदान होगा, वहीं तीन दिसंबर को नतीजे आएंगे.

Popular Articles